Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी : मिर्जामुराद में तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

दुर्घटनाग्रस्त बाइक

वाराणसी, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। रूपापुर के पास तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और बीच में बैठे युवक की मौके पर ही माैत हाे गयी। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौके पर जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी के अनुसार युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनकी पहचान के लिए प्रयास हो रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *