मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

महोबा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार को कबरई बाँदा मार्ग में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में हो गयी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा है और परिजनों को सूचना दी है।
जनपद से गुजरे झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नहदौरा गांव के पास बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में जनपद मुख्यालय के मुहाल भटीपुरा निवासी अनस पुत्र यासीन और दूसरी बाइक सवार बरुआसागर थाना क्षेत्र के बडेहार गांव निवासी सुभाष रैकवार की मौत हो गई। जबकि हदेश रैकवार पुत्र रामसहाय और आशीष रैकवार घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक बाइक में एक और दूसरी बाइक में तीन लोग सवार थे।
कबरई थाना प्रभारी सतवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा परिजनों को सूचना दी गई है।घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी



