Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बाइकों की आपस में टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौके पर मौत

घटना स्थल

बांदा, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जनपद बांदा में गुरुवार रात करीब 8.15 बजे चिल्ला–बांदा मार्ग पर ग्राम दोहतरा के पास मुख्य सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यामाहा R15 (MH 01 EP 9730) पर सवार युवक बांदा से ललौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हीरो होंडा शाइन (UP 90 AE 0721) से सवार डिघवट गांव निवासी युवक चिल्ला से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों की आमने–सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद पीछे से बांदा की ओर से कानपुर जा रहे ट्रक (UP 79 AT 5995) के चालक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में सरवर पुत्र इसरार अहमद (25 वर्ष) व इशरत खान पुत्र फारूक ( 30 वर्ष) निवासी ग्राम ललौली, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी चिल्ला अनूप दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और परिजनों को सूचना दी। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

हादसे में एक अन्य बाइक सवार प्रमोद कुमार पुत्र जयकरण वर्मा, निवासी डिघवट, जो चिल्ला से दोहतरा गांव की ओर जा रहे थे, का पैर टूट गया। उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उनके साथ सवार दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा ट्रक और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाना चिल्ला में खड़ा करा दिया गया है।

थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *