Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बाबा भेष में आए दो युवकों ने बच्ची को अगवा करने का किया प्रयास, भीड़ ने पीटा

गिरफ्तार साधु पुलिस अभिरक्षा में

जौनपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र से बच्ची को अगवा कर ले जाने वाले बाबा के भेष में आए दो युवकाें को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। इस मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बाबा और पीटने वाले चार युवकों को पकड़ लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुश श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि यह मामला शनिवार शाम का है। बाबा के भेष में आए दो युवक हरदोई निवासी विवेक महावत (25) रमरित महावत (32) ने पॉलीटेक्निक चौराहे क्षेत्र की निवासी बालिका मानसी सोनकर (8) को अगवा कर ले जाने का प्रयास कियाा। इस दौरान भीड़ ने उन्हें पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची चौकी सरायपोख्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबा भेष में आए दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उन चार युवकों भी गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने उन दाे युवकाें की पिटाई की थी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने बाबा भेष में आए दोनों व्यक्ति को थाना कोतवाली पर लाया गया। साथ ही उन चार व्यक्तियों के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ———–

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *