Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत

सजेती थाना की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सजेती थाना क्षेत्र स्थित कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर नाले के पास बुधवार को बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रामादेवी (53) अपने बेटे शिवभजन के साथ हमीरपुर गयी थी। वापसी के दौरान वह कानपुर जा रही थी। अभी मां-बेटे जमुना पुल पार कर जवाहर नाले के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां और बेटे दोनों ही सड़क पर गिर गए। घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर को छोड़कर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजकर डंपर को जब्त कर लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।————-

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *