Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 101 लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल

मोबाइल देते सिटी एसपी

भागलपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। इस अभियान के छठे चरण में भागलपुर पुलिस ने मंगलवार को 101 मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे।

इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मौके पर भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार तकनीकी जांच और विशेष टीम के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।

इसी प्रयास का नतीजा है कि सैकड़ों लोगों को उनका खोया मोबाइल वापस मिल सका। मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कई मोबाइल धारकों ने भागलपुर पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा नहीं था कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे आम जनता के लिए राहत भरा कदम बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *