Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत मंडी में 1103 बूथों पर 62 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई खुराक

पल्स पोलियो अभियान के दौरान बच्ची को दो बूंद जिंदगी की पिलाते हुए उपायुक्त।

मंडी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत मंडी जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 62 हजार 203 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य 64 हजार 488 के मुकाबले 96.4 प्रतिशत कवरेज को दर्शाता है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अभियान के संचालन के लिए जिले भर में कुल 1103 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे दिन सक्रिय रहकर बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाईं। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से बूथ स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

उपायुक्त ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश अभी तक पोलियो की खुराक से वंचित रह गए हैं, उन्हें 22 और 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए विशेष टीमें प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों तथा अस्थायी निवास स्थलों पर रहने वाले बच्चों तक पहुंच बनाएंगी।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, स्वयंसेवकों तथा आम जनता के सहयोग से अभियान के सुचारु संचालन की बात कही और अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि उनके परिवार में 5 वर्ष से कम आयु का कोई बच्चा अभी तक खुराक से वंचित है, तो वे आगामी दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *