Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवा हिंदी भाषा के महत्व को समझें : डा माधव शर्मा

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन वक्ता व अन्य।

हिंदी के उत्थान हेतु एक दिन के बजाए, प्रत्येक दिन हिंदी को समर्पित करना पड़ेगा : प्रो डा इला अग्रवाल

मुरादाबाद, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजभाषा हिंदी पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा माधव शर्मा ने कहा कि हमारे युवा हिंदी भाषा के महत्व को समझें भाषा की व्याकरण को समझें भाषा के तथ्य को समझें और भाषा की मिठास को समझें जब वह इससे जुड़ जाएंगे तो स्वतः ही हिंदी का विकास होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की प्रोफेसर डा इला अग्रवाल ने कहा कि यदि हमें वास्तव में हिंदी को उत्थान करना है तो किसी एक दिन के बजाए, प्रत्येक दिन हिंदी को समर्पित करना पड़ेगा और साथ ही साथ हिंदी की जो सहायक भाषा हैं अवधि,ब्रज, खड़ी बोली और अन्य बोलियां को भी हिंदी के साथ में लेते हुए आगे चलना पड़ेगा

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर अशोक सक्सेना, आदेश श्रीवास्तव, राकेश वशिष्ठ, राकेश जौहरी, अभिषेक भटनागर, अंजार हुसैन, अवारण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रामा पंत पांडे, मोहम्मद तंजीम शास्त्री, शहवेज इकबाल, संजीव राघव ,सुनील बिश्नोई ,विवेक कुमार निर्मल पुष्प यादव, आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, अरविंद कुमार शर्मा ष् आनंदष्, अजय पाल, रघुवीर सिंह, लुबना ग़जाला, कमाल अख्तर, रूही खान, इरम खान विशाल भारद्वाज आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *