Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार दुर्घटनाग्रस्‍त, कार का शीशा क्षतिग्रस्त

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की दुर्घटनाग्रस्‍त कार

रायपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार से एक रॉड टकराने की घटना सामने आई है। हादसे के समय मंत्री तोखन साहू स्वयं वाहन में मौजूद थे। घटना में कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना छत्तीसगढ़ के बलाैदाबाजार जिले के चंदेली (दामाखेड़ा) के समीप हुई।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रविवार की देर शाम दिल्ली प्रवास के लिए बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट जाने निकले थे। बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर दामाखेड़ा के पास कारकेड में चल रही एक कार के शीशे से रॉड टकरा गई। हालांकि ड्राइवर ने संभाल लिया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

मंत्री तोखन साहू ने भी देर रात घटना की पुष्टि की है कि वाहन में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना एक बड़ा हादसा होने से बच गई और सुरक्षा टीम के तत्पर रवैये से कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सड़क पर सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *