Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दीपावली पर स्वच्छता और सेवा का अनोखा संदेश

*महापौर ने दिखाई ‘3 आर वाहन’ को हरी झंडी*
*महापौर ने दिखाई ‘3 आर वाहन’ को हरी झंडी*
*महापौर ने दिखाई ‘3 आर वाहन’ को हरी झंडी*

गोरखपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शनिवार को पुराने आरटीओ ऑफिस के पास नगर निगम गोरखपुर द्वारा निर्मित और नई दिशा सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित “3 आर सेंटर” से एक विशेष स्वच्छता एवं सेवा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने हरी झंडी दिखाकर तीन ‘3 आर वाहन’ को रवाना किया।

इस अभियान का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान होने वाली घर की सफाई के समय अनुपयोगी वस्तुओं जैसे—पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, किताबें, अखबार आदि को कचरे में फेंकने के बजाय 3 आर सेंटरों पर जमा कराना है। नगर निगम ने अपील की है कि महानगरवासी इन वस्तुओं को अपने निकटतम सेंटरों — सिविल लाइंस, मुंशी प्रेमचंद पार्क के निकट हट्ठी माता स्थान, दुर्गावाणी और जेल रोड शाहपुर स्थित 3 आर सेंटरों पर जमा करें। इन सेंटरों पर रखी वस्तुएं बाद में जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित की जाती हैं, ताकि किसी की बेकार पड़ी चीज किसी दूसरे के काम आ सके।

–महापौर और नगर आयुक्त ने किया वितरण

कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न 3 आर सेंटरों पर जमा कपड़ों एवं सामग्रियों का वितरण किया। लाभार्थियों में बेचन, लालबाबू, अजय, अरविंद आदि को कपड़े और आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को साड़ी और अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

–नुक्कड़ नाटक और बच्चों के नृत्य से दिया स्वच्छता का संदेश

जनता में स्वच्छता और 3 आर सेंटरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रूदांश चंद्रा और उत्तम मद्वेशिया ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने लोगों को स्वच्छता की अहमियत समझाई। वहीं बच्चों ने नगर निगम के स्वच्छता जिंगल “गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में द्विविशा श्रीवास्तव, अद्विका सिंह, शिवांशी श्रीवास्तव, अंश श्रीवास्तव, आरुष पांडेय आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।

बच्चों के उत्साह से प्रभावित होकर महापौर और नगर आयुक्त ने उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

–जनसेवा से जुड़ने का संदेश

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि “3 आर सेंटर केवल सफाई का नहीं, बल्कि सेवा और पुण्य कमाने का माध्यम हैं। दीपावली जैसे त्योहारों पर अपने घरों की सफाई करते समय अनुपयोगी वस्तुओं को यहां दान कर किसी जरूरतमंद की मदद करें।”

कार्यक्रम में पार्षद अजय राय, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, प्रमोद कुमार, एसबीएम प्रभारी दिनेश कुमार बिरौनिया, सफाई निरीक्षक राम विजय पाल, नगर निगम की आईईसी टीम सहित भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *