Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मोटर साईकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

एक्सीडेंट

सुलतानपुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के अखंडनगर में बीती रात दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अखंडनगर थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी बेचन दुबे (58 ) प्रतिदिन की तरह रविवार को घर से सुबह ड्यूटी के लिए दोस्तपुर आए थे। वे यहां उत्तम मेडिकल स्टोर पर करीब आठ वर्षों से नौकरी कर रहे थे। रात को ड्यूटी से वे घर के लिए निकले। बाइक से घर जाते समय अखंडनगर थाना क्षेत्र के मसूरन मोड़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बेचन सड़क पर गिरे और उन्हें सिर में गंभीर चोटे आई। जब तक उन्हें लोग इलाज के लिए लेकर पहुंचते उनकी मौत हो गई थी। लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर नौशाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे

दुर्गेश और अनुराग का रो रोकर बुरा हाल है। अखंड नगर कोतवाल दीपक कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *