Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औद्योगिक विकास और आर्थिक उन्नयन के नित नये आयाम गढ़ रहा उप्रः नन्दी

मंत्री नन्दी

-मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

प्रयागराज, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने ज्योति पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जारी विज्ञप्ति में मंत्री नन्दी ने कहा कि दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और आर्थिक उन्नयन के नित नये आयाम गढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार ’सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ विरासत का संरक्षण करते हुए आम नागरिक को विकास से भी जोड़ रही है।मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को रोशनी से सजाया था। अयोध्या फिर एक बार दीपोत्सव से जगमग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के जीवन के अंधकार को दूर करने के लिए समर्पित है। उनके जीवन से गरीबी और पिछड़ेपन के अंधकार को मिटाकर विकास और खुशहाली का प्रकाश बिखेर रही है। तरक्की-समृद्धि के दीपक से उत्तर प्रदेश जगमगा रहा है।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *