दो लाख नेपाली करेंसी के साथ यूपी की महिला गिरफ्तार

अररिया 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । एसएसबी 56वीं वाहिनी की जोगबनी की आई समवाय की बॉर्डर चेक पोस्ट कर तैनात जवानों ने एक उत्तरप्रदेश की राने वाली महिला को दो लाख रूपये नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया।
जोगबनी के बीसीपी गेट पर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180पीपी 68 के नजदीक भारत साइड में करीबन 20 मीटर की दूरी पर शनिवार को यह गिरफ्तारी हुई।महिला नेपाल से नेपाली करेंसी के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश की थी।
एसएसबी द्वारा बरामद करेंसी को लेकर महिला ने स्पष्ट किसी तरह की जानकारी नहीं दी,जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।हिरासत में ली गई महिला 40 वर्षीया सरिता यादव पारी मनोज यादव है, जो उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिला के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पालिया जयसिंहपुर की रहने वाली है। आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी ने जब्त नेपाली करेंसी के साथ महिला को फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर



