Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ढ़ाई लाख भारतीय मुद्रा के साथ यूपी का युवक नेपाल सीमा में गिरफ्तार

अररिया फोटो:जब्त भारतीय करेंसी

अररिया 02 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।जोगबनी से नेपाल के तरफ भारतीय मुद्रा लेकर जो रहे एक भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के डीएसपी कोपिला चुड़ाल के अनुसार, यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के रानी सीमा के एक नंबर बैरियर के समीप की गई है। हिरासत में लिए गए नागरिक की पहचान उत्तरप्रदेश के 25 वर्षीय मनीष यादव के रूप में हुई है।

प्रवक्ता कोपिला चुड़ाल के अनुसार भारत से नेपाल पैदल प्रवेश किए व्यक्ति को शंका के आधार पर रोका गया।चेकिंग के दौरान 500 के 5 नोट गड्डी कुल दो लाख पचास हजार रूपये बरामद किया गया। जिसके बाद इलाका पुलिस कार्यालय रानी में रख कर अनुसंधान पश्चात आगे की कार्यवाही के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय इटहरी भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में एक सौ से ऊपर के भारतीय मुद्रा पर प्रतिबंध है। लेकिन नेपाल सीमा पर रहे सभी मनी एक्सचेंज काउंटर पर से ही पांच सौ भारतीय मुद्रा का कारोबार होता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में कभी कभार भारतीय नागरिक के पास से पांच सौ के नोट मिल जाने के बाद कई तरह के परेशानी का सामना करना पड़ता है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *