Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, तीन जवान बलि‍दान

मुठभेड़ की फाईल फाेटाे 2

बीजापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतर जिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में 12 नक्सली ढेर हाे गए। इस दाैरान तीन जवान बलि‍दान हाे गए तथा घायल दाे जवान खतरे से बाहर हैं। मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। शव के साथ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, मृतकाें की पहचान की जा रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे डीआरजी दंतेवाड़ा–बीजापुर, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ काेबरा की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आक्रामक कार्रवाई करते हुए 12 नक्सली कैडरों काे ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के तीन जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी एवं आरक्षक दुकारू गोंडे एवं रमेश सोड़ी बलीदान हाे गए। वहीं, दाे जवान सोमदेव यादव और एक अन्य घायल हाे गए। फिलहाल, दाेनाें घायल जवान खतरे से बाहर हैं।

मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। शव के साथ मुठभेड़ स्थल से एसएलआर और .303 की राइफलाें के साथ ही अन्य हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है।

मुठभेड़ क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। फोर्स की बल संख्या पर्याप्त है तथा क्षेत्र को कॉर्डन कर सर्चिंग जारी है। उन्हाेंने बताया कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *