Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

(अपडेट) एसीबी ने छापेमारी में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के चार ठिकानों से कई सामान किए जब्त

फाइल फोटो एसीबी कार्यालय

रांची, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शराब घोटाले से संबंधित मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेल में बंद नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के चार ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की।

छापेमारी में बड़ी मात्रा में दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किये गये हैं।

एसीबी ने छापेमारी करने के लिए चार विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने सुबह से देर शाम तक छापेमारी की। छापेमारी रांची के चुटिया स्थित अन्नतपुर के थर्ड स्ट्रीट, डिबडीह स्थित एसएस मोटोजेन प्रा.लि. (टाटा मोटर्स शोरूम), डिबडीह स्थित नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्रा. लि और लालपुर पीस रोड स्थित एक अपार्टमेंट में की गई।

छापेमारी के दौरान 198 फाइलें, 27 सीपीयू, एक लैपटॉप, चार डीड (भूमि संबंधित दस्तावेज), दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

एसीबी के अनुसार यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े गंभीर आरोपों की जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बरामद किए गए दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के विस्तृत विश्लेषण से इस जटिल मामले में और स्पष्टता आने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *