(अपडेट) : अनूपपुर में दोहरा हत्याकांड, पुलिस हर एंगल पर कर रही मामले की जांच

किसान की पत्नी घायल अवस्था में
शाेक मनाती परिवार की महिलाएं

अनूपपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना अनूपपुर के ग्राम लखनपुर में मंगलवार-बुधवार की रात्रि किसान और उसकी नौकरानी की हत्या एवं पत्नी को घायल कर दिया, जिसकी की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया हैं. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल शहडोल की टीम ने जांच की हैं. मौके पर डीआईजी शहडोल सविता सुहाने एवं Superintendent of Police मोतिउर रहमान ने मौका निरीक्षण किया. पुलिस के अनुसार किसान और नौकरानी तीनों के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं. बुधवार सुबह किसान के बेटे ने सबसे पहले खून से लथपथ शव देखे. इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी. मृतक 40 वर्षीय राजेंद्र उर्फ बबलू पटेल और 25 वर्षीय सीमा बैगा एवं 18 वर्षीय राजेंद्र पटेल की पत्नी रूपा पटेल गंभीर रूप से घायल है. सीमा राजेंद्र के घर में काम करती थी.

दो गाड़ियों में 6 संदिग्ध लोग दिखे थे

पुलिस के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात गांव के आसपास दो गाड़ियों में 6 लोगों को देखा गया था. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने वाहन गांव से 2-3 किलोमीटर दूर खड़े किए थे. इसके बाद वे राजेंद्र के घर पीछे के खेतों से पैदल आए. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रास्ते से चले गए, जिससे वापस आए थे.

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सीमा बैगा पर पहला वार किया हैं. पुलिस अनुमान लगा रही की सीमा बैगा को ही मारने आरोपियों आए थे. राजेन्द्र पटेल और उनकी पत्नी घटना के दौरान उठ गए. जिसकी वजह से दोनों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिए. जिसमें राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1) और 109 (1) हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं.

बेटा खेत से लौटा तो देखे शव

राजेंद्र के बेटे आलोक पटेल ने बताया कि हमारा परिवार खेती करता है. मैं मंगलवार रात 11 बजे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत चला गया था. हम पक्का घर बनवा रहे हैं, इसलिए सभी खुले बरामदे में ही सो रहे हैं. आज सुबह जब मैं घर पहुंचा तो पापा खून से लथपथ बरामदे के पिलर पर पड़े थे. नौकरानी सीमा का शव उसके बिस्तर पर था. उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था. मम्मी की हालत गंभीर थी, वह कुछ भी बोलने के स्थिति में नहीं थी. उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. तीनों एक ही बरामदे में सो रहे थे. छोटा भाई 8 वर्षीय आयुष पटेल घर के अंदर सो रहा था. उसे किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र का परिवार काफी संपन्न है. उनके पास दो ट्रैक्टर सहित खेती किसानी में उपयोग होने वाली कई मशीनें हैं. जिन्हें परिवार किराए पर देता है. कई एकड़ सिंचित खेती है. गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं है. राजेंद्र ने दो शादी की हैं. पहली पत्नी छोड़कर चली गई. उससे बेटा आलोक है. दूसरी पत्नी रूपा पटेल है, जिस पर हमला हुआ है. रूपा पटेल से बेटे का नाम आयुष पटेल है.

पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र मूलत: पिपरिया के रहने वाले थे. उनकी पुस्तैनी जमीन लखनपुर में भी थी. करीब 5 साल पहले ही अनूपपुर आए थे. करीब चार दिन पहले देर रात को दो-तीन लोग राजेंद्र पटेल के घर पर आए थे. उनका इरादा घर के बाहर रखा धान चोरी करना था. इसके बाद से राजेंद्र धान की रखवाली के लिए घर के बाहर ही सो रहे थे.

Superintendent of Police मोती उर्र रहमान ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे कोतवाली पुलिस को लखनपुर गांव में हत्या की सूचना मिली थी. लखनपुर गांव में राजेंद्र पटेल और सीमा बैगा की लोहे की रोड या लकड़ी से हत्या किए गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक दो बाईक में छह लोग को जाते हुए देखा गया है. इसके साथ ही सीमा बैगा के बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है. पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही हैं.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment