
जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि Rajasthan आज विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है और राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश की इस प्रगति यात्रा में प्रवासी Rajasthanियों की सक्रिय भागीदारी हो. इसी अनुरूप राज्य सरकार आगामी 10 दिसम्बर को प्रवासी Rajasthanी दिवस का भव्य आयोजन करने जा रही है, जिसके लिए हर क्षेत्र से भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. शर्मा ने विभिन्न राज्यों में पदस्थापित Rajasthanी मूल के अखिल Indian एवं विभिन्न केन्द्रीय सेवा अधिकारियों को आगामी प्रवासी Rajasthanी दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि Rajasthan को निवेश का हब बनाने में इनकी अहम भूमिका है. इन अधिकारियों के अनुभव, सुझाव और संपर्क राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं.
शर्मा गुरुवार को Chief Minister निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्यों में पदस्थापित Rajasthanी मूल के अखिल Indian एवं विभिन्न केन्द्रीय सेवा अधिकारियों के साथ प्रवासी Rajasthanी दिवस के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से Rajasthan देश का सबसे बड़ा राज्य है. राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. पर्यटन, ऊर्जा, पानी, बिजली, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा राइजिंग Rajasthan ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया था. इस समिट में 35 लाख करोड़ रूपये के एमओयू किए गए थे, जिनमें से 7 लाख करोड़ रूपये के विभिन्न कार्यों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की जा चुकी है.
Chief Minister ने कहा कि विभिन्न राज्यों में पदस्थापित Rajasthanी मूल के अधिकारियों का अपनी कर्मभूमि के साथ ही जन्मभूमि से भी भावनात्मक जुड़ाव रहता है. इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न नवाचार किए हैं. उन्होंने कहा कि ये अधिकारी राज्य सरकार और प्रवासी Rajasthanियों के बीच एक मजबूत सेतु हैं. उन्होंने इन अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रवासी Rajasthanी, उद्यमियों और निवेशकों को Rajasthan में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करें. साथ ही, अधिकारी इस आयोजन में शामिल होकर अपने अमूल्य सुझाव भी दें.
शर्मा ने कहा कि प्रवासी Rajasthanियों ने मेहनत और उद्यमशीलता से विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाई है. इन्होंने देश-विदेश में Rajasthan का मान-सम्मान बढ़ाया है. हमारी सरकार प्रवासी Rajasthanियों को मातृभूमि से जोड़ने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है. इनके हितों और उनसे जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए एक विशेष प्रवासी Rajasthanी विभाग का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि आगामी प्रवासी Rajasthanी दिवस के वृहत् आयोजन से प्रवासी Rajasthanियों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें.
इस दौरान विभिन्न राज्यों में पदस्थापित अखिल Indian एवं विभिन्न केन्द्रीय सेवा अधिकारियों ने Chief Minister द्वारा की गई इस पहल की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि Rajasthan हमारी जन्मभूमि होने से राज्य से सदैव जुड़ाव रहता है. Rajasthan सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा निवेश अनुकूल नीतियों से उद्यमियों के लिए प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुले हैं. इस दौरान अधिकारियों ने Chief Minister को अपने-अपने राज्यों में निवेश के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए कई रचनात्मक सुझाव दिए. इसके साथ ही उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम का सुदृढीकरण करने, पर्यटन की ब्राडिंग को और सुदृढ़ करने, सुनियोजित नगरीय विकास, इको टूरिज्म, लॉजिस्टिक्स एवं वेयर हाउसिंग एवं टैक्सटाईल में निवेश को बढ़ावा देने सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने सुझाव दिए.
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र सरकार में पदस्थापित अखिल Indian सेवा अधिकारी मनोज जोशी, विवेक भारद्वाज, बाबूलाल मीणा, अंजू शर्मा, ओ पी गुप्ता, तन्मय कुमार, सुनील पालीवाल, नरेश पाल गंगवार सहित विभिन्न अधिकारीगण एवं विभिन्न केन्द्रीय सेवा अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए.
—————
(Udaipur Kiran)
