Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) संघ प्रमुख भागवत सिलीगुड़ी में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सरसंघचालक मोहन भागवत

कोलकाता, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शताब्दी वर्ष पर 18 एवं 19 दिसंबर को सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ. भागवत बुधवार शाम सिलीगुड़ी पहुंचे। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।संघ के उत्तर बंग प्रांत के प्रचार प्रमुख समीर कुमार घोष ने बताया कि संघ ने सेवा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ अपने 100 वर्ष पूर्ण किए हैं। 18 दिसंबर को सेवक रोड स्थित शताब्दी सदन में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 19 दिसंबर को सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में संघ के 100 वर्षों की यात्रा के विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। डॉ. भागवत दोनों कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

घोष ने बताया कि परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान उत्तर बंगाल के आठ जिलों और सिक्किम से आए बुद्धिजीवियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है किसंघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ के शताब्दी वर्ष पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।———–

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *