Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

(अपडेट) पानी टंकी गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन घायल

अस्पताल में डीसी और एसपी
अस्पताल में डीसी और एसपी

गोड्डा, 19 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के डाहुबेड़ा गांव में बनी पानी की टंकी अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त सभी बच्चे पानी टंकी के नीचे स्नान कर रहे थे, तभी अचानक टंकी का पुराना ढांचा ढह गया और भारी मात्रा में कंक्रीट और लोहे के रॉड बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में धर्मेंद्र पहाड़िया (5), पिता रामचंद्र पहाड़िया और मैंसानाथ पहाड़ियां (4), पिता सुंदर पहाड़िया शामिल है। जबकि घायलों में गौरव पहाड़िया (5), पिता धर्मा पहाड़िया की नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

वहीं दो बच्चे मैसा पहाड़िया और चंदन पहाड़िया घायल हैं।

घटना में सुंदर पहाड़िया के दो बच्चे हताहत हुए हैं। इनमें उसके एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि उसका एक अन्य बच्चा गोड्डा हॉस्पिटल में भर्ती है।

घटना में घायल हुए तीन बच्चों को गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही गोड्डा के उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता देने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिया है।

हादसे के बाद पूरे डाहुबेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी की नींव कमजोर थी और लंबे समय से मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।

उपायुक्त ने ग्रामीणों की शिकायत पर कहा है कि पानी टंकी निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और यदि इसमें लापरवाही या तकनीकी खामी पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध और विभागीय पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *