UPPSC Lecturer Recruitment 2025: 1,516 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में सरकारी लेक्चरर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के गवर्नमेंट इंटर कॉलेजों में 1,516 लेक्चरर (पुरुष/महिला) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू: 12 अगस्त 2025
-
अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2025
-
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2025
-
आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
पदों का विवरण
-
गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लेक्चरर (पुरुष): 777 पद
-
गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लेक्चरर (महिला): 694 पद
-
टच ब्लाइंड स्कूल/इंटीग्रेटेड स्पेशल स्कूल: 43 पद
-
प्रोफेसर (उत्तर प्रदेश जेल ट्रेनिंग स्कूल): 2 पद
शैक्षिक योग्यता
-
ज्यादातर विषयों के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ B.Ed. अनिवार्य है।
-
विषयवार विस्तृत योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक)
-
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
-
जनरल/ओबीसी/EWS: ₹125
-
SC/ST/PH: ₹65
आवेदन प्रक्रिया
-
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
-
लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
-
श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट के बाद आवेदन प्रिंट करें।



