Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विधान परिषद में विपक्षी दल के सदस्यों का हंगामा, केशव मौर्य ने कहा- सच सुनने का साहस दिखाओ

विधान परिषद में आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दल के नेता हंगामा करते और बोलते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में शीत कालीन सत्र के दौरान बुधवार को विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आरक्षण मुद्दे पर जवाब देते समय विपक्षी दल के सदस्य भड़क गए और वेल में आकर हंगामा करने लगे। इस बीच उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

दरअसल विधान परिषद में शीत कालीन सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यवाही के दौरान सदन में लेखपाल में आरक्षण की गड़बड़ी को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनके जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी और वेल में आ गए। विपक्ष के हंगामा किए जाने पर सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच गर्मा-गर्मी देखने को मिली। इस हंगामे के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़ों के हक से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। आरक्षण में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे। सच सुनने का साहस दिखाओ। हिम्मत है तो सच सुनिए।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी सरकार है।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *