यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत

घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की यूनिट–2 (660 मेगावाट) का छायाचित्र

कानपुर, 09 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रदेश की बिजली व्यवस्था के लिए मंगलवार का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया. घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की यूनिट–2 (660 मेगावाट) का व्यावसायिक संचालन 9 दिसंबर 2025 से आरम्भ हो गया है. Uttar Pradesh राज्य विद्युत उत्पादन निगम और भारत सरकार की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम से बनी इस परियोजना के दूसरे चरण में उत्पादन शुरू होते ही कुल परिचालित क्षमता बढ़कर 1,320 मेगावाट हो गई है.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को एक नई दिशा देगी. उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में राज्य के तापीय उत्पादन में 5,280 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश की स्वयं की ऊर्जा उपलब्धि लगभग दोगुनी हो गई है. उनके अनुसार यह प्रगति न केवल औद्योगिक विस्तार को नई गति देगी बल्कि उपभोक्ताओं को स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी.

ऊर्जा मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री और Chief Minister के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हुई ऐतिहासिक प्रगति बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि घाटमपुर परियोजना का पूरा संचालन Uttar Pradesh के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा और आने वाले वर्षों में यह प्रदेश को लगातार विश्वसनीय ऊर्जा उपलब्धता देने में बड़ा आधार बनेगा.

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a Comment