Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने कार्यभार संभाला

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल

लखनऊ, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वे स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर थे।

मुख्य सचिव एसपी गोयल पिछले सवा महीने से अस्वस्थता के कारण अवकाश पर थे। उनके स्थान पर दीपक कुमार कार्यभार संभाल रहे थे। स्वास्थ्य लाभ के बाद श्री गोयल ने नवरात्रि के पहले दिन कार्यभार ग्रहण किया। लोकभवन में मुख्य सचिव से कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। दीपक कुमार अब आईआईडीसी और एपीसी के साथ-साथ एसीएस वित्त, सीईओ यूपीईडा का पद संभालेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *