Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उप्र राहत विभाग ने 12.52 करोड़ लोगों को भेजा मौसम का अलर्ट

सांकेतिक फाेटाे

लखनऊ, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में शीतलहर एवं घने कोहरे को लेकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कंट्रोल रूम ने सचेत एप के माध्यम से गुरुवार व शुक्रवार के मध्य 12 करोड़ 52 लाख लोगों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मौसम का अलर्ट भेजा गया है।

राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर याशोद ने कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से आमजन को एसएमएस के माध्यम से खराब मौसम की चेतावनी भेजी है। यह लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से प्रदेश के समस्त जिलों में कम्बल वितरण, रैन बसेरों तथा अलाव की स्थिति की निगरानी भी की जा रही है। यही नहीं आम जनमानस को आपात स्थिति में 1070 पर कॉल आने के पश्चात तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीन दिन का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें प्रथम दिन प्रदेश के 50 जिलों में रेड अलर्ट-अत्यन्त घना कोहरा, 17 जिलों में आरेंज अलर्ट-घना कोहरा तथा आठ जिलों में यलो अलर्ट-मध्यम कोहरा होने की संभावना जारी की है। मौसम विभाग ने 40 जिलों में शीत दिवस अलर्ट का पूर्वानुमान एवं सम्भावना जारी की है। इसके बाद राहत आयुक्त के निगरानी में कंट्रोल रूम लगातार मैसेज के माध्यम से सम्बंधित जिलों के​ जिम्मेदार अधिकारियों व आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारियों व आमजनमानस को चेतावनी का अलर्ट भेजा जा रहा है। कंट्रोल रूम ने सचेत एप के माध्यम से गुरुवार व शुक्रवार के मध्य 12 करोड़ 52 लाख लोगों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मौसम का अलर्ट भेजा है।

राहत आयुक्त ने बताया कि आगे भी मौसम विभाग के माध्यम से पूर्वानुमान एवं चेतावनी प्राप्त होने पर आम लोगों के मोबाइल पर मौसम सम्बंधी एलर्ट कंट्रोल रूम द्वारा भेजे जायेंगे। उन्होंने आमजन से अपील किया कि वे इस मैसेज पढ़कर उसी अनुसार अपनी यात्रा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शीतलहर एवं सर्दी से बचने की अत्यन्त आवश्यकता है। अपील किया कि सरकार ने ठण्ड एवं शीतलहरी से बचाव के सम्बंध में जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

————–

(Udaipur Kiran) / दीपक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *