Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सांसद महेश शर्मा के घर पहुंच कर उनकी दिवंगत मां को पुष्प अर्पित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सांसद महेश शर्मा के घर पहुंच कर उनकी दिवंगत मां को पुष्प अर्पित किया

नोएडा, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा का बीते 26 नवंबर बुधवार को निधन हो गया था। गुरुवार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए डॉक्टर महेश शर्मा के नोएडा के सेक्टर 15 ए स्थित घर पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे परिजनों के साथ बिताया, तथा डॉक्टर महेश शर्मा, उनकी पत्नी डॉक्टर उमा शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों को उन्होंने इस दुखद घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने डॉक्टर महेश शर्मा की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने भी काफी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया था।

डॉक्टर महेश शर्मा के सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने बताया कि इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व सांसद राधा मोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया भी बृहस्पतिवार शाम को सांसद महेश शर्मा के निवास पर पहुंचे, तथा उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर महेश शर्मा के यहां सुबह से लेकर देर रात तक क्षेत्र के कार्यकर्ता ,देश के बड़े-बड़े नामी नेता, समाज सेवी, व्यापारी शोक व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *