Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

77 वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी कानपुर पीपीएन कॉलेज की वैष्णवी

छात्रा वैष्णवी को बधाई देते कुलपति विनय कुमार पाठक व अन्य

कानपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से सम्बद्ध पीपीएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका वैष्णवी श्रीवास्तव का चयन 77वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।

वैष्णवी श्रीवास्तव 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एनएसएस के मार्चिंग दल में शामिल होकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उनके इस चयन से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सोमवार को वैष्णवी श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक अपनी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

उत्कृष्ट चयन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. श्याम मिश्रा ने भी वैष्णवी को शुभकामनाएं दीं।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *