Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

वाराणसी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश

अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच अमिताभ ठाकुर

—आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता भी कोर्ट में डटे रहे

वाराणसी,19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी व आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। इस दौरान आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता और समर्थक भी न्यायालय परिसर में जमे रहे।

वारंट बी के तहत अभिताभ ठाकुर को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में लाया गया। अदालत से पूर्व आईपीएस को शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार के तन्हाई बैरक में भेजा गया। पूर्व आईपीएस को देवरिया जेल से वाराणसी लाया गया।

बताते चले हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी बड़ी पियरी निवासी अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने पिछले दिनों अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 30 नवंबर को अमिताभ ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन ( भोला) पर कफ सिरप की तस्करी में में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर आघात पहुंचा। इसी केस में वाराणसी चौक पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को देवरिया से गुरुवार देर शाम वाराणसी लेकर आई और यहां केंद्रीय कारागार वाराणसी में दाखिल कराया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *