Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी नगर निगम ने शुरू किया येलो स्पॉट को समाप्त करने का अभियान

अभियान में नगर आयुक्त

——खुले में पेशाब करने के 110 स्थानों पर कार्यवाही एवं सौंदर्यीकरण

वाराणसी,16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में नगर निगम प्रशासन ने खुले में पेशाब (येलो स्पॉट)को समाप्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। 12 दिसंबर से मंगलवार (16 दिसंबर ) तक चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के भीतरी क्षेत्रों और व्यस्त स्थानों पर “येलो स्पॉट” अर्थात् खुले में पेशाब किये जाने वाले चिन्हित स्थानों को समाप्त करने की कार्रवाई की गईं ।

नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार शहर में अब तक कुल 110 येलो स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। निगम के सफ़ाई दल तथा संबंधित अधिकारियों ने इन सभी स्थानों पर यथा-समय कार्यवाही की है। चिन्हित येलो स्पॉट स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ किया गया है । ताकि उन स्थानों का रूप-रेखा सुधारा जा सके और पुनः गंदगी फैलने से रोका जा सके। निगम के सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी खुले में पेशाब न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम के इस जागरूकता अभियान के लिए कुल 3 संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है । अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और चेतावनी प्रावधान लागू किये जा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से आवाह्न किया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और खुले में पेशाब,गंदगी को रोकने में अपना पूरा सहयोग दे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *