Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी पुलिस ने गरीब बच्चों में पटाखे और मिठाई बांट कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दी

वाराणसी पुलिस गरीब बच्चों को उपहार देती हुई

वाराणसी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में ज्योति पर्व दीपावली पर सोमवार शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने गरीब बच्चों और असहाय लोगों के बीच जाकर पटाखे और मिठाई बांट उनकी पर्व की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाकर गरीब बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। पुलिस के हाथों मिठाई व उपहार पाने के बाद बच्चों ने जमकर पटाखे छोड़े। इसी क्रम में सारनाथ क्षेत्र के पुरानापुल चौकी प्रभारी ने पुलिस कर्मियों के साथ रुपनपुर, चंद्रा चौराहा पर गरीब व अहसाय लोगों में मिठाई बांटकर गरीबों के साथ दिवाली पर्व मनाया। पुलिस कर्मियों के इस कार्य की सराहना सोशल मीडिया में भी होती रही। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने भी गरीबों और बच्चों में पटाखा, मिठाई, उपहार और मोमबत्ती बांटकर पर्व पर खुशियों का इजहार किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *