Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पीयू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वरिंदर यादव एवं महामंत्री बने राधेश्याम सिंह

पीयू कर्मचारी संघ के चुनाव में विजई उम्मीदवार

जौनपुर ,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। देर शाम परिणाम घोषित होने पर वरिंदर यादव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और राधेश्याम सिंह मुन्ना महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा, कई पदाधिकारी ननिर्विरोध चुने गए।

कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ 2 बजे तक चला । उसके बाद गिनती कराई गई, परिणाम घोषित होने पर अध्यक्ष पद के लिए 251 मत पड़े थे, जिसमें 247 वैध थे , पांच मत अवैध पड़े। जिसमें वरिंदर यादव को 144 मत पाकर निर्वाचित हुए ,वहीं डॉ स्वतंत्र कुमार को 102 मत मिले । महामंत्री पद पर राधेश्याम सिंह 93 वोट पाकर विजय हुए, जबकि जैसलाल को 79 वोट , ऋषि रघुवंशी को 75 वोट मिले। चार मत अवैध है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील प्रजापति 115 वोट पाकर विजई रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी धीरज श्रीवास्तव को 74 ,हेमंत दुबे को 56 वोट मिले, 6 वोट अवैध रहे ।इसके अलावा संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पद पर सभी नामांकन कर्ता निर्विरोध चुन लिए गए । जिसमें संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला निर्विरोध चुने गये। चुनाव प्रभारी प्रोफेसर सुरजीत यादव ने विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *