Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर एनसीआर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन

एनसीआर कार्यक्रम

प्रयागराज, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर मध्य रेलवे द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया गया। यह पखवाड़ा महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में मनाया गया।

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आज गांधी जयंती के अवसर पर अपर महाप्रबंधक जे एस लाकरा एवं अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण किया गया। इसके पश्चात रेलवे स्टेडियम में वॉकॉथन का आयोजन किया गया। इसके तहत रेलगांव क्रिकेट स्टेडियम, सूबेदारगंज में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह और समर्पण के साथ वॉकाथॉन में भाग लिया।। इसके उपरांत गांधी के स्वच्छता संदेशों को समाहित किए नुक्कड़ नाटक का स्काउट टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इसके बाद सफ़ाईमित्रों को कपड़े के थैले भी बांटे गए।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक बताया कि उत्तर मध्य रेलवे में इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा पखवाडा को स्वच्छोत्सव की तरह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे में 8332 सीटीयू स्थानो को चिन्हित कर गहन सफाई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

इसी क्रम में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनील कुमार भारती ने पर्यावरण एवं स्वच्छता अनुभाग द्वारा हासिल उपलब्धियों के विषय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया। इसके बाद उन्होने अनुरोध किया की स्वच्छ जीवन शैली एवं पर्यावरण के प्रति सजगता को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनायें तथा नई पीढ़ी के लिए एक नैसर्गिक स्त्रोतों से परिपूर्ण पर्यावरण एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हर दिन को एक दिवस की तरह मनाया गया। इस पखवाड़े की शुरुआत मुख्यालय के साथ-साथ सभी मंडलों, कारखानों एवं स्टेशनों में स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ की गयी। इस पूरे पखवाड़े में स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *