Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

1100 में से 850 का सत्यापन सम्पन्न, टीमें सक्रिय : पुलिस आयुक्त

लोगों से आधार कार्ड के जरिये पूछताछ करते पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल

कानपुर, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश में चल रही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर कानपुर पुलिस प्रशासन काफी सजग है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शुक्रवार काे बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए विभिन्न बस्तियों से कुल 1100 व्यक्तियों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 850 व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। 250 व्यक्तियों का सत्यापन शेष है, जिसके लिए टीमें लगातार कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस का असम पुलिस, वेस्ट बंगाल पुलिस एवं झारखंड पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए सत्यापन कार्य प्रगति पर है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि जिन व्यक्तियों को बाहरी बताया गया था, वे झारखंड राज्य के पाकुड़ जिले के निवासी लगभग 300 लोग हैं, जिनसे पुलिस अधिकारियों ने वार्ता की तथा उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा चुका है। साथ ही अन्य बस्तियों में भी पुलिस टीमें जाकर एक-एक व्यक्ति का सत्यापन कर रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा यदि किसी को किसी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। छह दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से मुख्य शहर (मेन सिटी) के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और ड्यूटी बढ़ाई गई है।————

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *