Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

वीएचपी ने तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

सौरिश मुखर्जी

कोलकाता, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर पर लगातार साम्प्रदायिक तनाव फैलाने और प्रशासन पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता सौरिश मुखर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि विधायक पिछले एक महीने से राज्य में “योजनाबद्ध हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं” और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ “उकसाऊ भाषा” का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुखर्जी ने अपने ट्वीट में दावा किया कि हुमायूं कबीर ने हाल ही में यहां तक कहा है कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 उनके मुस्लिम समुदाय द्वारा ‘हाइजैक’ किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने गंभीर बयानों के बावजूद राज्य प्रशासन और उनकी राजनीतिक पार्टी “रेडियो साइलेंस” बनाए हुए हैं।

वीएचपी प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर बहुसंख्यक समुदाय का कोई नेता ऐसा बयान देता, तो क्या वह इतनी आसानी से खुला घूम रहा होता? उन्होंने बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक से इस मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले, सौरिश मुखर्जी ने सोमवार को ही राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को टैग करते हुए चिंता जताई थी। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि राज्यपाल ने हुमायूं कबीर के खिलाफ “सतर्कतामूलक गिरफ्तारी” का निर्देश दिया है। उन्होंने इसे “राज्य के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम” बताया और राज्यपाल को धन्यवाद दिया।

हालांकि, राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।———————–

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *