Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

झांसी: महानगर में विहिप का धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान आयोजित

कार्यक्रम में विहिप कार्यकर्ता

–सभी 11 प्रखंडों में एक साथ हुआ कार्यक्रम

झांसी, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद द्वारा रविवार को झांसी महानगर के सभी 11 प्रखंडों में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया गया। यह अभियान केवल जिला स्तर कार्यकर्ताओं तक सीमित न होकर परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता का पवित्र दायित्व है। अभियान के माध्यम से धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया। इसकी जानकारी विभाग संगठन मंत्री सोमेन्द्र ने दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि धर्म रक्षा निधि में किया गया समर्पण मात्र आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी चेतन जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस निधि का उपयोग विश्व हिंदू परिषद द्वारा वनवासी क्षेत्रों में विद्यालयों एवं चिकित्सालयों के संचालन, कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर समाज के निर्माण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के बंधुओं को पुजारी एवं धार्मिक कर्मकांड का प्रशिक्षण देने, हिंदू मठ-मंदिरों की सुरक्षा, गौ-रक्षा तथा अन्य अनेक सेवा प्रकल्पों में किया जाता है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के झांसी महानगर अंतर्गत जिला, विभाग एवं प्रांत स्तर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *