Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने सुनी सिख समुदाय की समस्याएं

बैठक की तस्‍वीर

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड राज्‍य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिख समुदाय के साथ आयोग कार्यालय में बैठक हुई।

बैठक में सिख समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष ने किया और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से समाज की समस्याओं से अवगत कराने का अनुरोध किया।

मौके पर प्रोफेसर हरविंदर सिंह ने उपाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना की और इस तरह के बैठकों का आयोजन राज्य के सभी जिलों में करने का अनुरोध किया।

बैठक में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रांची के सचिव सरदार परमजीत सिंह टिंकू ने सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से समाज को जानकारी देते हुए बैठकें और सेमिनार आयोजित करने की जरूरत पर बल दिया। वहीं सिख समुदाय के कई प्रतिनिधियों ने समाज की समस्याओं को बैठक में रखा।

मौके पर सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सिख समुदाय की समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान निकालने का प्रयास करना है। उन्होंने सभी से समस्याओं को लिखित रूप से देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों का आयोजन अल्पसंख्यक समुदाय क्रिश्चियन, जैन, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, बांग्ला भाषी और उड़िया भाषी लोगों के साथ भी की जाएगी।

मथारू ने कहा कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं का समझ कर उसका हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी आयोग इस तरह की बैठकें आहूत करेगी।

बैठक में गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, राजेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, ध्यान सिंह, अमरजीत सिंह, सुजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, रूलदा सिंह, गुरदीप सिंह टिवाना, गुरचरण सिंह, रणवीर सिंह, जयदीप सिंह चड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *