
रांची, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand के Chief Minister हेमन्त सोरेन से Monday को रांची मंत्रालय में हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति (वाईस चांसलर) चन्द्र भूषण शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की.
इस मुलाकात के दौरान कुलपति ने Chief Minister को अपनी स्वलिखित पुस्तक शिक्षा, समाज और राजनीति सप्रेम भेंट की. उन्होंने Chief Minister को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध गतिविधियों और प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.
Chief Minister ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यों की सराहना की और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुधार व विकास के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया.—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
