Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने एलवीएम3-एम6 प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (फाइल फोटो )

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसरो को एलवीएम3-एम6 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। इस मिशन में अमेरिकी अंतरिक्षयान ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को कम पृथ्वी कक्षा में स्थापित किया गया। दोनों नेताओं ने इसे भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नेतृत्व और देश की भारी-भार प्रक्षेपण क्षमता को सुदृढ़ करने वाला मील का पत्थर बताया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में कहा कि इस मिशन ने भारत की अंतरिक्ष क्षमता और वैश्विक प्रौद्योगिकी में नेतृत्व को दिखा दिया है। एलवीएम3-एम6 का सफल प्रक्षेपण हमारी भारी-भार प्रक्षेपण क्षमता को मजबूत किया है और भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशनों व व्यावसायिक प्रक्षेपण सेवाओं के मार्ग को तैयार करेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि इसरो के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के समर्पण और मेहनत को बधाई। यह उपलब्धि भारत के वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में बढ़ती भूमिका को पुष्ट करती है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक गौरवपूर्ण कदम है। भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *