Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इंदौर में अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम रविवार को, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (फाइल फोटो)

– राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी होंगे शामिल, चार विद्वानों को अटल अलंकरण से किया जाएगा अलंकृतइंदौर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर रविवार, 21 दिसंबर को शून्य से शतक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगो। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में चार विद्वानों को अटल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा।

शनिवार को अटल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद शंकर लालवानी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर पूरे वर्ष देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में अब वर्ष समाप्त होने से पूर्व 21 दिसंबर को डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी सभागृह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शून्य से शतक के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से किया गया है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ के बैंड के द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, भारतीय क्रिकेट टीम चयन समिति के पूर्व चयनकर्ता संजय जगदाले और सागर के पारंग शुक्ला को अटल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर अटल जी के जीवन पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। अटल जी से जुड़े संस्मरणों पर आधारित किताब के तीसरे एडिशन सदा अटल महा ग्रंथ के कवर पेज का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई राज्यों के मंत्री और सांसद भी भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति की अगवानी और विदाई के लिये मंत्री सिलावट मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकितउप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार 21 दिसम्बर को दोपहर 2:20 बजे इंदौर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:50 बजे धीरूभाई अम्बानी ऑडिटोरियम डेली कॉलेज में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 4:15 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे। राज्य शासन द्वारा उप राष्ट्रपति की अगवानी, विदाई एवं सत्कार के लिये प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित किया गया है।_________________

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *