Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विचित्र पहल सेवा समिति ने सर्द सुबह में जरूरतमंदों को वितरित की गर्म चाय व नमकीन

सर्दी में लोगों को चाय व नमकीन का ​वितरण करते संस्था पदाधिकारी।

कोहरे से ढकी ठंड में राहगीरों, श्रमिकों व निराश्रितों को मिली राहत।

औरैया, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में घने कोहरे से घिरी सर्द ऋतु में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति ने

मानवता और सेवा भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति ने गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क गर्म चाय व नमकीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

शहर के प्रमुख चौराहे सुभाष चौक पर शनिवार की सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में सर्दी से ठिठुर रहे राहगीरों, बाबा-साधुओं, निराश्रितों, सफाई कर्मियों, ठेलिया व पटरी दुकानदारों, रिक्शा, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा बच्चों को गर्म चाय के साथ नमकीन वितरित की गई। कोहरे से लिपटी सुबह में गर्म चाय पीकर लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि सर्द मौसम में सबसे अधिक परेशानी रोज़ाना मजदूरी करने वाले लोगों को होती है। कोहरा, ठंड और काम की कमी के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में समिति का प्रयास है कि उन्हें थोड़ी राहत और अपनापन महसूस कराया जा सके।

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने कहा कि पौष माह के चलते सहालग न होने से व्यापारिक गतिविधियां धीमी हैं। दिन छोटे होने और सूर्य देव के दर्शन कम होने से रोज कमाने-खाने वाले लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सड़क पर आवागमन कर रहे अनेक लोगों ने गर्म चाय और नमकीन पाकर खुशी जाहिर की तथा समिति द्वारा संचालित इस सेवा कार्य की सराहना की। लोगों ने कहा कि ठंड में इस तरह की छोटी सी पहल भी बड़ी राहत देती है।

इस सेवा कार्यक्रम में विशेष सहयोगी विनोद पोरवाल (साड़ी वाले), रामआसरे गुप्ता, सर्वेश शर्मा, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, हिमांशु दुबे, सुधीर कुमार, सतीश पोरवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *