Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

अश्लील गाने पर नर्तकियों के साथ डांस करते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो का अंश
वायरल वीडियो का अंश

पूर्वी चंपारण,29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के कनछेदवा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित एक सरकारी शिक्षक का नर्तकियों के साथ अश्लील गाने पर नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब आठ माह पुराना है, जो किसी पड़ोसी के यहां आयोजित छठी पार्टी के दौरान बनाया गया था।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान कनछेदवा निवासी सरकारी शिक्षक के रूप में की जा रही है, जो हरसिद्धि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, कनछेदवा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की गरिमा और शिक्षक की छवि को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, (Udaipur Kiran) इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम विजय यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल इस वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *