Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

“संडे ऑन साइकिल” अभियान की पहली वर्षगांठ: बरेका में जोशपूर्ण साइकिल रैली

साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि

—सर्द और धुंध भरे मौसम में कर्मचारियों और भारत स्काउट गाइड के सदस्य ने रैली में की भागीदारी,फिट इंडिया का संदेश

वाराणसी,21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । “फिट इंडिया” पहल के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल अभियान के पहली वर्षगांठ पर देशव्यापी अभियान में रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित साइकिल रैली में कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। रैली में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों का एकत्रीकरण बरेका गोल्फ कोर्स गेट पर हुआ। सर्द और धुंध भरे मौसम में पूर्वांह 09 बजे प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली बरेका गोल्फ कोर्स गेट से प्रारंभ होकर रेलवे सुरक्षा बल चेक पोस्ट,सूर्य सरोवर, नाथूपुर गेट,भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के सामने से होकर प्रशासन भवन तिराहा होते हुए बरेका स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में उत्साह देखते ही बनता था। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने आमजन को “फिट इंडिया के स्वस्थ समाज, उज्ज्वल भविष्य” के संकल्प के साथ साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। आह्वान किया गया कि संडे ऑन साइकिल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में एक जन आंदोलन है जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी देश के सतत विकास के रूप में उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगी। रैली में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव,बरेका खेल कूद संघ सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा एवं अन्य अफसर,विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी,आरपीएफ के जवान,सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस एवं भारत स्काउट गाइड के सदस्य शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *