Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आज़मगढ़ में ग्राम देवता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

मौके पर मौजूद पुलिस
क्षतिग्रस्त प्रतिमाएं

आज़मगढ़, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में रामपुर के सिवान में स्थित ग्राम देवता डीह की प्रतिमा को बीती रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

जहानागंज थाना के रामपुर गांव के सिवान में ग्राम देवता डीह और काली की प्रतिमा स्थित है, बीती रात अराजक तत्वों ने ग्राम देवता डीह की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया । इसकी जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह तब हुई जब ग्रामीण टहलने के लिए सिवान की तरफ गए। जानकारी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची। ग्रामीण अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व नई प्रतिमा स्थापित किए जाने का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।

जहानागंज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर शीघ्र ही नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव चौहान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *