Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विन्ध्य कॉरिडोर के कार्यों में तेजी, तय समयसीमा में पूरे होंगे घाट व सड़क निर्माण

विन्ध्य कॉरिडोर योजना की , समीक्षा करते डीएम पवन कुमार गंगवार

मीरजापुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विन्ध्य कॉरिडोर योजना के तहत विन्ध्याचल एवं गंगा घाटों पर पर्यटन विकास को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं।

लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि शिवपुर रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर अप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य तथा रेलवे स्टेशन से पुरानी वीआईपी मार्ग तक चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में 22 दिसंबर से शुरू कराया जाए। साथ ही जहां नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आवश्यक है, वहां दो दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ कर निर्माण को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

विन्ध्याचल गंगा घाट पर घाटों के निर्माण तथा गंगा रिवर फ्रंट एवं गंगा किनारे प्रस्तावित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए अधिकतम 14 फरवरी 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस को दिए गए हैं। वहीं गंगा घाट के आसपास और विन्ध्याचल क्षेत्र में निर्माणाधीन 11 सुलभ शौचालयों को 14 जनवरी से पहले पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विन्ध्याचल में कारीडोर से जुड़े सभी निर्माण कार्य नवरात्र से पूर्व अनिवार्य रूप से पूरे कराए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस योजना के पूर्ण होने से विन्ध्याचल का धार्मिक एवं पर्यटन स्वरूप और अधिक आकर्षक होगा।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *