Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जरूरतमंदों के बीच बांटे गर्म कपड़े

बजरंगी

कटिहार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शहीद चौक पर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण ठंड में जरूरतमंद लोगों की मदद करना था।

बजरंग दल के जिला संयोजक राणा सोनी ने बताया कि यह अभियान समाज के सहयोग से समाज की सेवा की भावना पर आधारित है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर और समाज के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से उत्तम श्रेणी के गर्म कपड़े, स्वेटर और जैकेट एकत्रित किए, जिनका आज वितरण किया गया।

इस अवसर पर बजरंगदल के नगर संयोजक हर्षित कुमार ने कहा, नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम केवल अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ताकि समाज का हर वर्ग सुरक्षित और स्वस्थ रहे। राष्ट्र रक्षा के साथ-साथ समाज की सेवा करना ही बजरंग दल का मुख्य ध्येय है।

कार्यक्रम में पवन पोद्दार, रंजन साह, प्रणव भगत, राहुल सनातनी, कुणाल जोशी, बादल रमानी, विक्की कुमार, रवि झा, आनंद कुमार, कुणाल कुमार, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *