Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विश्व हिंदू परिषद ने बागपत में आतंकवाद का किया पुतला दहन, निकाला जुलूस

बागपत में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला जलाते प्रदर्शनकारी

बागपत, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के शासनकाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल ने बागपत में बुधवार को इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया। बागपत नगर में जलूस निकाला गया और राष्ट्रवंदना चौक पर पुतले को आग लगाकर पुतला दहन किया।

विहिप और बजरंग दल ने बुधवार को बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नितिन गोस्वामी ने बताया कि पिछले सप्ताह बांग्लादेश में उग्र भीड़ द्वारा दीपू दास की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय दीपू दास को उन्मादी भीड़ ने सड़कों पर घसीटा और बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। बेजान शरीर को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी। बंगलादेश मे हिंदुओ पर अत्याचार किया जा रहा है। मन्दिर तोड़े जा रहे है। बहन- बेटियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समस्त हिंदू समाज इस इस्लामिक आतंकवाद को बर्दाश्त नही करेगा।

नितिन गोस्वामी के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बागपत नगर में इस्लामिक आतंकवादी का पुतला लेकर प्रदर्शन किया। नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रदर्शनकारी दिल्ली सहारनपुर हाइवे 709 बी पर राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे और मानव श्रृंखला बनाकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ आतंकवाद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने मांग उठाई है अगर हिंदुओं पर ऐसे ही अत्याचार होता रहा तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल चुप नहीं बैठेंगे ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *