Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दीप संस्था के सम्मान समारोह में गूंजे कविता के स्वर, समाजसेवी हुए सम्मानित

सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था दीप का सप्तम वार्षिकोत्सव

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था दीप का सप्तम वार्षिकोत्सव रविवार जानकी भवन खत्री धर्मशाला में भव्य काव्य समारोह एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शिवओम अम्बर ने की तथा कार्यक्रम का संचालन महेशपाल सिंह उपकारी ने किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी सम्मान अनिल प्रताप सिंह को, शिक्षक सम्मान श्रीमती दीपिका राजपूत को, चिकित्सा सम्मान डॉ अरविंद गुप्ता को, स्व श्री जगदीश नारायण टण्डन सम्मान महेशपाल सिंह उपकारी को, व दीपशिखा सम्मान श्रीमती प्रीती पवन तिवारी को प्रदत्त किया गया। इसके साथ ही रामशंकर अवस्थी अबोध, नलिन श्रीवास्तव, उपकार मणि उपकार, स्मृति अग्निहोत्री निमिष टंडन ,डॉ गरिमा पाण्डेय, स्मृति अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, विशाल श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया और संस्था को आशीर्वचन प्रदान करते हुए भविष्य में संस्थापक अध्यक्ष निमिष टण्डन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार सिंह ने संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया। डॉ शिवओम अम्बर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस संस्था का भविष्य उज्जवल हो एवं साहित्यिक सेवा की ओर सदैव अग्रसर रहे तथा सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरणादायक रहे। इस अवसर पर राज गौरव पाण्डेय, प्रमोद दीक्षित, अवधेश दुबे, रामबाबू मिश्र रत्नेश, जवाहर सिंह गंगवार, हरिभान सिंह गहरवार, अशोक मिश्रा, भानु आदि उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष निमिष टंडन ने सभी को धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *