Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संघ—शताब्दी वर्ष: गृह संपर्क अभियान में जुटे स्वयंसेवक

संपर्क करते संघ के स्वयंसेवक
संपर्क करते स्वयंसेवक

संघ कार्य व पंच परिवर्तन का पत्रक घर—घर बांट रहे कार्यकर्ता

लखनऊ,04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता इस समय गृह सम्पर्क अ​भियान में लगे हैं। संघ के स्वयंसेवक घर—घर जाकर भारत माता का चित्र व पत्रक नि:शुल्क बांट रहे हैं। इसके अलावा संघ की जानकारी से जुड़ी पुस्तकें बहुत कम मूल्य पर लोगों को दी जा रही है। संघ—शताब्दी वर्ष : संघ यात्रा:संगठन व सेवा के 100 वर्ष पुस्तक मात्र 10 रूपये में दी जा रही है।

प्रान्त प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे ने बताया कि अवध प्रान्त में 40 लाख घरों से सम्पर्क का लक्ष्य लिया गया है। इस महासम्पर्क अभियान में करीब 80 हजार कार्यकर्ता लगे हैं। गृह सम्पर्क अभियान 21 दिसम्बर तक चलेगा। विशेष सम्पर्क के लिए भी प्रबुद्धजन की टोलियां भी बनाई गयी हैं। हिन्दू समाज के प्रतिष्ठित जनों व सोसाइटी व बहु—मंजिला इमारतों में सम्पर्क के लिए अलग से टोली बनाई गयी है। वहीं मठ—मंदिर व गुरूद्वारों में सम्पर्क के लिए भी टोली का निर्माण किया गया है।

लखनऊ विभाग में 49 नगर 413 बस्ती 1652 उप बस्ती हैं। बस्ती व उप बस्ती में सम्पर्क के लिए तीन — तीन सक्षम कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गयी है। इन सभी बस्तियों व उपबस्तियों में सम्पर्क के लिए 4956 टोली बनाई गयी है। इस सम्पर्क टोली में 14868 कार्यकर्ता हैं। यह सभी कार्यकर्ता लखनऊ में घर—घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *