Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मोहरीपुर–सिहोरवा मार्ग पर चलना खतरनाक, कांटेदार झाड़ से हो सकती है बड़ी दुर्घटना

*मोहरीपुर–सिहोरवा मार्ग बना हादसे का जाल, सड़क किनारे कांटेदार झाड़ से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा — जनप्रतिनिधियों की लापरवाही उजागर*
*मोहरीपुर–सिहोरवा मार्ग बना हादसे का जाल, सड़क किनारे कांटेदार झाड़ से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा — जनप्रतिनिधियों की लापरवाही उजागर*

गोरखपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में गाेरखपुर जिले के मोहरीपुर से सिहोरवा जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। चमराहे से लेकर रामपुर पुल तक सड़क के दोनों ओर छोटे-छोटे कंटीले बेर के झाड़ खतरनाक रूप से फैल चुके हैं। इन झाड़ियों की वजह से आने-जाने वाले वाहनों को चलना मुश्किल हो गया है। राहगीरों का कहना है कि अगर समय रहते इन झाड़ियों को नहीं हटाया गया, तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हाे सकती है।

सबसे गंभीर स्थिति माता मंदिर से चमराहे तक देखी जा रही है, जहां रोड के दोनों किनारों पर उगे कांटेदार झाड़ अब सड़क तक फैल गए हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को इनके कारण रोजाना खतरा उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन इन कांटेदार झाड़ियों से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर कोई जानलेवा हादसा होता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की होगी।

स्थानीय निवासी राजेश, अशोक और प्रमोद का कहना है कि हर दिन इस रास्ते से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। बच्चों और महिलाओं को लेकर चलना भी मुश्किल हो गया है। अगर ये कांटेदार झाड़ तुरंत नहीं काटे गए तो कोई बड़ा हादसा होना तय है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल मौके पर निरीक्षण कर सड़क किनारे की कांटेदार झाड़ियों की कटाई कराई जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *