हत्या के लिये उकसाने के मामले में वांछित गिरफ्तार

औरैया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया की ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने हत्या के लिये उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष जीतमल ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐरवाकटरा–बिधूना मार्ग स्थित कुदरकोट मोड़ के पास एक अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया को आज सुबह गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऐरवाकटरा में हत्या के लिये दुष्प्रेरण का मुकदमा पंजीकृत है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इसी प्रकरण से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।————-
(Udaipur Kiran) कुमार



